बांग्लादेश में बकरीद से पहले एक अनोखे भैंसे ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का यह दुर्लभ भैंसा अपनी सुनहरी लहराती बालों और अलग दिखने वाली शक्ल के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब सरकार ने इसकी कुर्बानी रुकवा दी है और इसे राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखने का फैसला लिया है। यह मामला ढाका के बाहरी इलाके केरानीगंज का है। यह भैंसा एल्बिनो नाम की दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति से पीड़ित है। इस स्थिति में शरीर में मेलेनिन नाम का रंगद्रव्य बहुत कम बनता है, जिससे जानवर का रंग बेहद हल्का या सफेद दिखाई देता है। इसके सुनहरे बाल अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के मशहूर हेयरस्टाइल जैसे लगते थे, इसलिए इसका नाम “डोनाल्ड ट्रंप” रखा गया।

 

करीब 700 किलोग्राम वजन वाले इस भैंसे को बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदा गया था। इसके नए मालिक मोनिरुज जमान ने बताया कि कुर्बानी से कुछ घंटे पहले पुलिस और सरकारी अधिकारी उनके घर पहुंचे और कहा कि सरकार ने इस दुर्लभ भैंसे को संरक्षण के लिए अपने कब्जे में लेने का फैसला किया है।मोनिरुज जमान के अनुसार, उन्होंने किसी विवाद से बचने के लिए भैंसा अधिकारियों को सौंप दिया। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि बदले में उन्हें मुआवजा या दूसरा जानवर दिया जाएगा। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पशुधन विभाग का मानना है कि यह भैंसा अभी काफी कम उम्र का है और इसे कई वर्षों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

PunjabKesari

इसी वजह से इसे कुर्बानी से बचाने का निर्णय लिया गया। भैंसे के पहले मालिक किसान जिया उद्दीन मृधा ने बताया कि उनके भाई ने इसके बाल देखकर मजाक में इसका नाम “डोनाल्ड ट्रंप” रख दिया था। धीरे-धीरे यह भैंसा इलाके में चर्चा का विषय बन गया। लोग इसे देखने दूर-दूर से आने लगे और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने लगीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बकरीद के लिए लाए गए हजारों जानवरों में यह भैंसा सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसके सुनहरे बाल और अनोखे रंग ने लोगों को बेहद हैरान कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights