राजनीति में कुछ लोग भगवान पर भी गलत टिप्पणी करने से नहीं हिचकते, उनके लिए मर्यादा और संस्कार किसी की भी तव्वजों नहीं है। कांग्रेस नेता राजेन्द्र गुढ़ा ने विवादित बयान देकर राजस्थान की सियासत में भूचाल खड़ा कर दिया है। गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गुढ़ा ने माता सीता और भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गुढ़ा ने कहा कि माता सीता इतनी सुंदर थी कि म और रावण दोनों उनके लिए पागल थे।

गुढ़ा ने कहा कि कहा कि राम और रावण जैसे अद्भुत लोग अगर राजा जनक की बेटी सीता के पीछे पागल थे तो निश्चित रूप से वह सुंदर थी। भाजपा ने सोशल मीडिया पर गुढ़ा का यह वीडियो सेयर किया है जिसमें वह बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि आज आपके भाई के पीछे गहलोत और पायलट दोनों लगे हुए हैं तो आपके भाई में कुछ तो बात होगी। बता दें कि गुढ़ा अपने उटपटांग बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा ने गुढ़ा के बयान का विरोध करते हुए कहा कि यह शर्मनाक है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना कांग्रेस नेताओं के डीएनए में है। कांग्रेस के मन में हिंदू देवी-देवताओं के लिए सम्मान नहीं है।

कांग्रेस नेता ने सड़कों को कटरीना कैफ के गालों की तरह बनाने की बात कही थी। राजस्थान में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और ऐसे में कांग्रेस नेताओं की इस तरह की बयानबाजी गहलोत को भारी पड़ सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights