हाई स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र दिन में मोबाइल फोन सुधरवाने के लिए गया। वहां से लौटकर उसने परिवार वालों के साथ खाना खाया और सोने के लिए कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी बुआ की लड़की पानी लेने के लिए कमरे में गयी तो वह अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो परिवार के अन्य लोगों ने आवाज दी। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

ठंडा पानी लेने के लिए उसकी बुआ की पुत्री उसके कमरे में गयी, तो दरवाजा बंद था, जिस पर उसने कुंडी बजाने के साथ ही भाई को आवाज लगायी, लेकिन अन्दर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी, जिस पर उसने परिवार के लोगों को बताया। पिता अरविन्द ने बताया कि शिवम को आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो सब ने मिलकर दरवाजे को तोड़ दिया। अन्दर जाकर देखा तो शिवम पंखे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसके शव को नीचे उतारकर देखा तो उसकी सांस थम चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, उससे छोटा अभि (10) व अरमान ( 8 ) हैं। परिजनों ने बताया कि शिवम को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights