उत्तर प्रदेश के बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार की रात बिहार आर्म्स पुलिस की एक बस पलट कर नदी में गिरने से 29 जवान घायल हो गए।

इसके बाद घायल जवानों को आनन-फानन में चिकित्सकीय सहायता दिलाने के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी बलिया विक्रांत वीर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की कंपनी नंबर ‘ई’ के जवान दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए प्राइवेट बस से रवाना हुए थे। रास्ते में बलिया जिले के बैरिया इलाके के पास मध्य रात्रि में चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights