बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर क्षेत्र के गांव हलौरा के पास एक साथ तीन तेंदुआ के दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है। एक गांव के बाहर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। लेकिन उसमें बंधी बकरी को तेंदुए ने घायल कर दिया था। विभाग ने दूसरी बकरी का इंतजाम कर फिर से पिंजरे में बंधा है।

जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में जंगली जानवरों का लगातार आतंक जारी है। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 2 दिन पहले वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पड़कर सोहलवा वन्य जीव क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया था। इसके दो दिन नहीं बीते की तुलसीपुर क्षेत्र के हलौरा-कुड़ोहा के गांव के पास बने ईदगाह की दीवार पर राहगीरों ने एक तेंदुआ घूमता देखा। तथा दो तेंदुए रास्ते पर टहल रहे थे। यह देखकर ग्रामीण सहित राहगीरों में हड़कंप मच गया। एक ग्रामीण ने बताया कि वह टेंपो से सब्जी बेचने का काम करता है। टेंपो लेकर जा रहा था। यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने उस रास्ते पर आना- जाना बंद कर दिया। आसपास के क्षेत्र के कई गांव के लोगों ने तेंदुआ को देखे जाने की बात बताई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर पिंजरा तो रखा हुआ था। लेकिन उसमें बकरी नहीं बंधी थी। यदि बकरी होती तो हो सकता था कि तेंदुए फंस जाते जाते।
बलरामपुर जिले के उपप्रभावीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदुआ के देखे जाने की जानकारी मिली है। टीम मौके पर गई थी। पहले से पिंजरे में बंधी बकरी को तेंदुए ने घायल कर दिया था। दूसरी बकरी का इंतजाम कराया गया है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights