बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के घर एक ट्रक हेल्पर के अपहरण का मामला सुर्खियों में है. पुलिस ने इस मामले में अब बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि पूजा खेडकर के पिता ने 2 करोड़ की एसयूवी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ट्रक हेल्पर का अपहरण किया. दूसरी ओर, बर्खास्त IAS के पिता और मां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं.

थाने जाने की कहकर हो गए फरार

पुलिस का कहना है कि पूजा खेडकर के पिता की एसयूवी मिक्सर ट्रक से टकरा गई थी. बता दें कि पूजा खेडकर के घर से पुलिस ने रविवार को एक ट्रक हेल्पर को बरामद किया था. पूजा के पिता दिलीप खेडकर और पत्नी मनोरमा पुलिस को यह कहकर फरार हो गए कि वे थाने जाएंगे. मनोरमा खेडकर पर 22 साल के युवक प्रह्लाद कुमार के अपहरण का आरोप है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2Fkannupushpendra&dnt=true&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1967526815045693690&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fias-pooja-khedkar-house-kidnapping-case-police-said-father-kidnap-truck-helper-to-pay-for-suv-damage%2F1321764%2F&sessionId=5ada78f13fd910695964aeed45a99dc9888803ff&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=500px

पुलिस पर छोड़ा गया कुत्ता

जानकारी के अनुसार, दिलीप खेडकर की लैंड क्रूजर एसयूवी की टक्कर नवी मुंबई इलाके में एक सीमेंट मिक्सर से हो गई थी. इसमें खेडकर और बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे मौजूद थे. कथित तौर पर टक्कर के बाद प्रह्लाद को पुणे के चतुरश्रंगी स्थित खेडकर हाउस ले जाया गया, जहां बंधक बनाकर पीटा गया. मिक्सर ट्रक के मालिक ने हेल्पर के लापता हो जाने की शिकायत पुलिस से की थी, इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि एक एसयूवी में प्रह्लाद को जबरन ले जाया गया था. जब पुलिस खेडकर हाउस पहुंची तो पूजा की मां ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. पुलिस पर कुत्ता भी छोड़ दिया गया. फिर भी पुलिस ने जैसे-तैसे प्रह्लाद का रेस्क्यू किया.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद दिलीप और मनोरमा ने कहा कि वे सुबह पुलिस थाने आएंगे, लेकिन वे फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सबूत नष्ट करने, गलत जानकारी देने, सरकारी काम में बाधा डालने और आरोपी को सजा से बचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस सोमवार को भी खेडकर हाउस पहुंची, लेकिन परिवार वहां नहीं मिला. पुलिस ने घर से एक फोन बरामद किया है, हालांकि SUV अब वहां नहीं है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights