पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के नेतृत्व में इस्लामिया ग्राउंड पर ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पथराव-फायरिंग के दौरान 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस 30 लोगों को हिरासत में ले लिया और अब पूछताछ की जा रही है। 

शरारती तत्वों ने सुनियोजित साजिश के तहत की नारेबाजी
पुलिस ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज के बाद पुलिस के निर्देश का पालन करते हुए 90 से 95 प्रतिशत भीड़ घर वापसी कर चुकी थी, मगर बचे हुए शरारती तत्वों ने सुनियोजित साजिश के तहत नारेबाजी शुर कर दी जबकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गयी थी। इस बीच गोलीबारी में दस पुलिसकर्मी घायल हो गये। हालात को काबू करने के लिये पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। 

आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस 
वीडियो फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है और किसी को बख्शा नहीं जायेगा। यह प्रदर्शन बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। उन्होने कहा कि अलग अलग थाना क्षेत्रों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी है, मगर पुलिस की तत्परता से जल्द ही हालात को काबू कर लिया गया।

मौलाना ने किया था ज्ञापन सौंपने का ऐलान 
गौरतलब है कि मौलाना तौकीर रजा खान ने ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार दोपहर से स्थानीय इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड पर इकट्ठा हो गये थे। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण दिखा लेकिन अचानक माहौल गरमा गया। लोग नारेबाजी और धक्का-मुक्की करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ अचानक आक्रोशित हो गयी। पुलिस ने जब भीड़ को काबू में करने की कोशिश की तो हालात और बिगड़ गये। इस पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

ये इलाके हुए प्रभावित 
इस पथराव और गोलीबारी में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। कई लोगों की दुकानों के शीशे तोड़े गए। इस दौरान प्रभावित इलाकों में बिहारीपुर, श्यामवंग, कुतुबखाना, इस्लामिया मार्केट, मैलानी मार्केट, कोहाड़ापौर, आलमगिरीगंज, बांस भांडी, सिविल स्वयंस, साहूकारा और पुराना बस अड्डा शामिल है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights