बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के बीच गोलगप्पे को लेकर विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद बराती और घराती में जमकर लात-घूंसे चले। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

भमोरा निवासी नन्हे कश्यप की पुत्री की बरात जिला शाहजहांपुर के गांव गढ़िया रंगीन से आई थी। तभी बरातियों को एक बरात घर में नाश्ता कराया जा रहा था। इसी दौरान लड़के के चाचा कृष्णपाल, जो काउंटर पर गोलगप्पे खा रहे थे। उनकी किसी बात को लेकर लड़की के तेहरे भाई संतोष से कहासुनी हो गई, जिसे शांत करा दिया गया। कुछ देर बाद संतोष पक्ष के कई लड़के लाठी-डंडा लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी।

इसमें लड़की के तहेरे भाई संतोष, लड़के के पिता ईश्वर दयाल, चाचा कृष्णपाल, भाई अवधेश, चाचा शेर सिंह व एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भमोरा भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां लड़के के पिता की हालात गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights