यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप वाहन ने पानी-पीने के लिए रोड़ किनारे खड़े दो लोगों को रौंद दिया है। हादसा इतना भयावह था कि हादसे के दौरान मृत हुए एक व्यक्ति को पिकअप वाहन चालक लगभग सौ मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक टक्कर लगने के बाद काफी दूर जाकर गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।

हादसा बुधवार देर-रात जिले की बिसौली कोतवाली क्षेत्र में नगर के सहसवान रोड़ पर हुआ। यहां मलैया वाले महाराज मंदिर पर बाइक सवार भीमसेन यादव और खुन्नू बाबू रोड़ किनारे बाइक खड़ी कर मंदिर पर लगे नल से पानी-पीने के लिए ठहरे थे। बताते है कि वो बाइक से उतरकर मंदिर पर लगे नल की तरफ पानी-पीने के लिए जाने ही वाले थे। तभी तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप वाहन गाड़ी ने उन्हें पीछे से रौंद दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयावह थी कि टक्कर लगने के दौरान भीमसेन पिकअप वाहन में फंसकर लगभग सौ मीटर तक घसीटता हुआ चला गया, जबकि दूसरा युवक खुन्नू बाबू दूर जाकर गिरा। इधर सड़क किनारे इधर-उधर खड़े लोग या फिर रोड़ से गुजर रहे राहगीरों में यमदूत बने पिकअप वाहन से बचने के लिए भगदड़ सी मच गई। कई लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इस हादसे में भीमसेन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि कुन्नू गंभीर रूप से घायल हुआ है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है। हादसे की खबर के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए जहां पिकअप वाहन के चालक की लापरवाही को लेकर आक्रोशित नजर आए और कोहराम मच गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights