उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई का काम चल रहा था। यहां पर मिट्टी लेने गए दर्जनों लोग ढाय गिरने से नीचे दब गए और चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हो गए। मृतकों में तीन महिला और एक पुरुष है। सभी की लाशों एक साथ घर पहुंची तो देखकर गांव में कोहराम मच गया।

 
मिट्टी लेने गए थे लोग 
बता दें कि ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई की गई थी। यहां चंबल परियोजना के तहत कंपनी द्वारा करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण काम रोका गया था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए गए थे। गड्ढे से पीली मिट्टी लेने के लिए कई महिला-पुरुष वहां गए थे। मिट्टी भरने के दाैरान ढाय गिर गई। इस दौरान कई महिला और पुरुष उसके नीचे दब गए। जानकारी होने पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

 
गांव में मचा कोहराम 
पुलिस ने मलबे में दबे 10 लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वालों की पहचान विमला (45) पत्नी श्रीपति, अनुकूल (24) पुत्र विजेंद्र सिंह, विनोद (55) पत्नी मुंशी और योगेश (25) पत्नी अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव उनके गांव पहुंचाए। एक साख चार लाशें देखकर कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया और लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights