भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज शाम 4ः30 बजे इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन पर उतर जाएंगे। इससे पहले एक्सिओम मिशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शुभांशु शुक्ला कहते नजर आ रहे हैं कि मैं यहां पर बहुत ज्यादा प्राउड फील कर रहा हूं।
वीडियो में शुभांशु आगे कहते हैं कि मेरे जरिए आप भी यात्रा का आनंद लीजिए। सभी देशवासी मेरे साथ है। आप सभी लोग मेरे साथ प्राउड फील करिए। बता दें कि एक्सिओम-4 मिशन में शुभांशु बतौर पायलट शामिल हैं। उनके साथ क्रू में कमांडर पेगी व्हिटसन, टिबोर कपु और स्लावोश उज्नांस्की हैं। बता दें कि इससे पहले शुभांशु ने स्पेस से पहला मैसेज भेजा था जिसमें उन्होंने लिखा था नमस्ते प्यारे देशवासियो, क्या सवारी थी! 41 साल बाद हम फिर से अंतरिक्ष में हैं।
