प्रयागराज। खीरी में चचेरी बहन से छेडख़ानी के विरोध पर भाई सत्यम शर्मा की हत्या के सातवें दिन रविवार को हालात स्थिर हो गए। बाजार की दुकानें भी खुली रहीं। निरीक्षक अश्विनी कुमार और अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की।
निरीक्षक अश्विनी कुमार और अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस लोगों से सीधे संवाद कर रही है। किसी को दिक्कत हो तो तत्काल सूचना दे। कोई डरने की बात नहीं है। लोग भयमुक्त होकर अपना कारोबार करें। पीडि़त परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
खीरी में हत्या के बाद कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए। हालांकि खीरी के लोगों की सूझबूझ से किसी तरह का बवाल नहीं हुआ। अब लोगों का कहना है कि गांव में कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए गांव आते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights