प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने राष्ट्रवादी विचारक दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

बृहस्पतिवार को पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रवाद और गरीबों के कल्याण के लिए उनके विचार देश को समृद्धि का मार्ग दिखाते हैं और विकसित भारत के निर्माण में मदद करते हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।’’

मथुरा में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है और इस दौरान उपाध्याय की जयंती मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

उपराष्ट्रपति ने किया याद

उधर, उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रवादी विचारक दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने संस्कृति में निहित और करुणा से प्रेरित भारत की परिकल्पना की थी।

उन्होंने कहा कि उपाध्याय ने गहन विचार और अत्यंत सादगीपूर्ण जीवन जीया।

राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनके निधन के समय उनकी जेब में सिर्फ पांच रुपये थे। उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जो संस्कृति में निहित हो, करुणा से प्रेरित हो और मानवतावाद द्वारा निर्देशित हो।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उपाध्याय का जीवन ‘एकात्म मानवता वाद’ का प्रमाण था। उनकी जयंती पर हम उनकी शाश्वत दूरदृष्टि का सम्मान करते हैं।’’

इन कार्यक्रमों में स्वदेशी को बढ़ावा देने के अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल शामिल है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights