गोरखपुर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जबरिया रिटायर किए गए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को नजरबंद किया गया। पूर्व आईपीएस गोरखपुर के एक डॉक्टर और सिपाही के बीच हुए विवाद में सिपाही पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार की रात में गोरखपुर पहुंचे थे। मंगलवार को वह कैंट थाने के बाहर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू करने वाले थे लेकिन इसके पहले ही उन्हें नज़र बंद कर दिया गया। इस दौरान वहां थोड़ी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला।पूर्व आईपीएस ने दावा किया कि उनकी पार्टी आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके लिए सिंचाई विभाग के डाक बंगले में एक कमरा आवंटित कराया था।उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भगा दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रशासन के दबाव में किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो भी पोस्ट किया है। इससे पहले वह कैंट इंस्पेक्टर पर धमकी देने का भी आरोप लगा चुके हैं।
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर नजरबंद, इस मामले में अनशन करने पहुंचे हैं गोरखपुर
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Oct 15, 2024
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
