नवी मुंबई पुलिस ने पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर और उनकी पत्नी मनोरमा खेडकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। यह कार्रवाई किडनैपिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। पुलिस को आशंका है कि दोनों देश से बाहर न निकल जाएं, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

नवी मुंबई पुलिस दोनों की लगातार तलाश कर रही है, लेकिन यह दोनों पिछले 9 दिनों से फरार हैं। इसी मामले में पुलिस एक अज्ञात व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। वहीं, खेड़कर परिवार का ड्राइवर-कम-बॉडीगार्ड प्रफुल्ल सालुंखे पुलिस की गिरफ्त में है। नवी मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस दिन रबाले पुलिस और पुणे पुलिस मनोरमा के पुणे वाले घर में जांच के लिए गई थी। 

उसी दिन दिलीप खेडकर, मनोरमा खेडकर और उनका बॉडीगार्ड वहां से फरार हो गए। बताया जाता है कि पहले दिलीप और बॉडीगार्ड अपनी लैंड क्रूजर गाड़ी से भागे और लगभग 30 मिनट बाद मनोरमा खेडकर भी वहां से निकल गईं। तीनों आरोपी दोपहर 12 से 3 बजे के बीच फरार हुए थे।

ट्रक के क्लीनर के अपहरण के मामले में पुलिस ने पूजा के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, सरकारी काम में बाधा डालने और सबूत नष्ट करने के आरोप में उनकी मां मनोरमा खेडकर पर भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस जब इस केस की जांच के लिए पुणे स्थित खेडकर परिवार के घर पहुंची थी तो वहां उन्हें अपहरण में इस्तेमाल की गई कार मिली थी। इस दौरान पूजा की मां मनोरमा खेडकर ने पुलिस से अभद्र व्यवहार किया और पूछताछ के लिए गेट तक नहीं खोला। ये भी आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कुत्ते छोड़ने की भी कोशिश की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights