उत्तर प्रदेश में हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के छिबरामऊ स्थित राजघाट पर गंगा नदी में पूजन सामग्री विसर्जित करने गई 2 बच्चियां डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सांडी थाने के मतनी की रहने वाली दिव्यांशी (6) और शिवंकी (8) अन्य लड़कियों के साथ नवरात्रि की पूजन सामग्री विसर्जित करने रविवार को राजघाट गई थीं लेकिन इसी दौरान वे फिसल जाने के कारण नदी में डूब गईं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों की मदद से 6 घंटे बाद शव बरामद किए जा सके और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चियों के पिता मजदूर हैं और हरियाणा में काम करते हैं ।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक निर्दयी मां अपनी दुधमुंही बेटी को बेरहमी से पीटती है। इतना ही नहीं आरोप है कि वह उसके मुंह में मिर्च तक डाल देती है। मानवता की हदें पार करने वाली मां की इस क्रूर हरकत का खुलासा तब हुआ जब पति ने मोहल्ले वालों की शिकायत पर उसका चोरी से वीडियो बनाया। मासूम बच्ची के साथ क्रूरता का वीडियो सामने आने पर लोग हैरान हैं। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights