महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी। यह गोलीबारी की घटना एक पुलिस स्टेशन के अंदर हुई। इस फायरिंग में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी विधायक और शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता के बीच झड़प के बाद उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में फायरिंग की यह घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

DCP सुधाकर पठारे का कहना है कि शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ किसी मामले की शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे। दोनो के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया। इसी बीच अचानक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। इन्हें फौरन एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। वहां दोनो का का इलाजा करवाया जा रहा है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस स्टेशन में जमा हो गए। इसी बीच दोनों गुटों में बहस तेज हो गई। बाद-विवाद के बीच पुलिस स्टेशन के भीतर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दीं। घटना में दो लोग घायल हो गए।

उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि यह फायरिंग पुलिस थाने के भीतर हुई है। गोली चलाने वाले बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे। घटना में घायल पर हुए नेता शिवसेना (शिंदे) गुट के महेश गायकवाड़ है। महाराष्ट्र में भी जंगलराज चलने लगा है। आनंद दुबे ने कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाला विधायक गोली मार रहा है। तीन इंजन सरकार में दो दलों के नेता लड़ रहे हैं। देखा जाए तो दोनों इंजन फेल हो रहे हैं। हमारा राज्य जंगलराज की दिशा में बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights