आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में शातिर अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में देवरिया निवासी युवक की हत्या कर शव अहरौला थाना क्षेत्र में फेकने की घटना में वांछित एक अभियुक्त जहां पुलिस की गोली से घायल हुआ तो वहीं उसके दो साथी गिरफ्तार कर लिए गए। घायल को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया।
मौके से पुलिस ने तमंचा कारतूस व मृत युवक की कार को भी बदमाशों के पास से बरामद कर लिया है। देवरिया जिले के मारल थाना अंतर्गत कपरियापार गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा की लाश बीते 14 अक्टूबर की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में लहुलुहान हाल में पड़ी मिली थी। राहगीरों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया था।

देवरिया जिले के मारल थाना अंतर्गत कपरियापार गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा की लाश बीते 14 अक्तूबर की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र में सड़क किनाने झाड़ियों में लहुलुहान हाल में पड़ी मिली थी। राहगीरों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर थाने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान किया था। परिजनो ने बताया था कि मृतक प्रयागराज में रह कर पढ़ाई करता था और अपने मामा की कार साथ रह कर उसे चला कर अपना भरण पोषण भी करता था। 13 अक्टूबर को वह प्रयागराज से सवारी लेकर कहीं जाने के लिए निकला था। परिजनों ने कार गायब होने की भी बात कहीं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights