भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का यूं अचानक चले जाना ढेरों सवाल खड़े कर गया। किसी ने आकांक्षा दुबे की आखिरी इंस्टा पोस्ट का हवाला देते हुए पूछा कि एक हंसती-मुस्कुराती एक्ट्रेस अचानक सुसाइड कैसे कर सकती है? तो किसी ने उनके लाइव वीडियो का हवाला देते हुए बताया कि वह बहुत परेशान थीं और इंस्टाग्राम पर रोती दिखी थीं। अब पुलिस ने यह बताया है कि आकांक्षा दुबे की मौत सुसाइड की वजह से ही हुई है।

वाराणसी के एडिशनल CP संतोष सिंह ने बताया, “भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत होटल में सुसाइड की वजह से हुई। मौत वाली रात वह एक पार्टी से लौटी थीं। इंस्टाग्राम पर उसके कुछ वीडियो हैं जिनमें वह अपसेट और रोती नजर आ रही हैं। दरवाजा अंदर से बंद था, इसमें किसी तरह की क्रिमिनल एक्टिविटी नहीं शामिल है।”

पुलिस ने बताया कि आकांक्षा दुबे की मां ने शिकायत दर्ज कराई है और केस रजिस्टर कर लिया गया है। इसमें समर सिंह और संजय सिंह नाम के 2 लोगों का नाम दिया गया है जो कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बता दें कि आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म जगत में तेजी से आगे बढ़ रही थीं और इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हो गई थीं।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ था। आकांक्षा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस गाने को प्रमोट भी कर रही थीं। फैंस के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस का यूं अचानक चले जाना किसी शॉक से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights