बरेली। लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) जितिन प्रसाद ने सोमवार को महादेव सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द बरेली आकर उद्घाटन करेंगे। मार्च की शुरूआत में बरेली को यह सौगात दी जाएगी। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। देश की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महादेव सेतु की सौगात जल्द बरेलियंस को मिलेगी। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द महादेव सेतु का उद्घाटन कर सकते है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने मेयर और अफसरों के साथ महादेव सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यूपी के लोक निर्माण विभाग और नगर निगम द्वारा बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना बरेली के लिए तमाम जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से शहर वासियों के लिए मांग थी। क्षेत्रवासियों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights