बिहार चुनाव 2025 में छपरा से RJD उम्मीदवार भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने मंदिर-अस्पताल वाले के बयान को लेकर विवादों में घिर गए है। अब भोजपुरी सितारे और उनके पुराने साथी भी उनकी बयान की आलोचन कर रहे हैं। रवि किशन, पवन सिंह के बाद अब BJP नेता मनोज तिवारी ने भी खेसारी लाल यादव के राम मंदिर वाले बयान की आलोचना की है।
रिपब्लिक भारत के साथ EXCLUSIVE के बातचीत में भोजपुरी सिंगर और BJP नेता मनोज तिवारी ने खेसारी लाल यादव को लेकर कहा कि पहले ये भी सनातनी थी। सनातन के गाने गाते थे, लेकिन लगता है दल का असर हो गया है। आज राम मंदिर के खिलाफ बोल रहे है कल मथुरा में कृष्ण मंदिर के खिलाफ बोलेंगे। मुझे समझ नहीं आता खेसारी को हो क्या गया है?
बिहार में 200 मंदिर बनाकर दिखाएं-खेसारी लाल यादव
बता दें कि खेसारी लाल यादव ने अपने अपने ‘मंदिर-अस्पताल’ वाले बयान पर फिर सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मेरे कहने का मतलब यह था कि राम मंदिर बनाना वाकई जरूरी है, लेकिन क्या अस्पताल बनाना जरूरी नहीं है? क्या नौकरियां जरूरी नहीं हैं? क्या शिक्षा जरूरी नहीं है? क्या हम नौकरियों के लिए ट्रंप को वोट देंगे? लोगों ने आपको वोट दिया था। आगे बढ़ो और हर जगह मंदिर बनाओ लेकिन क्या मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करेंगे? अगर मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करते हैं, तो मैं चाहूंगा कि आप बिहार में 200 मंदिर बनवाएं और दिखाएं कि आपने इसके जरिए कितने बच्चों का भविष्य तय किया है।’
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=Republic_Bharat&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1985549651072667937&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Findia%2Fpolitics%2Fmanoj-tiwari-attack-on-khesari-lal-yadav-on-ram-mandir-statement-bihar-election&sessionId=9ef696adf4848ae3da39fec456ed0737a996dcab&siteScreenName=Republic_Bharat&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
मुझे जनता ने बनाया है-खेसारी लाल
छपरा से RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने कहा, “भगवान हमारे दिल और भक्ति में बसते हैं, मंदिरों में तो बस एक मूर्ति होती है। इसलिए, सब कुछ बनाओ। सिर्फ मंदिर क्यों? ये लोग बदलते रहते हैं। अगर आप इनसे विकास के बारे में सवाल करेंगे, तो ये आपको ‘मंदिर-मस्जिद’ या ‘सनातन’ ले जाएंगे, बकवास करेंगे और आपको वहीं व्यस्त रखेंगे…मैं किसी से नहीं डरता। मैं जो हूं वो जनता ने ही मुझे बनाया है। “
