उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति हैवान बन गया और प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया। आरोप है कि पति ने शराब के नशे में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और विरोध करने पर पत्नी के नाजुक अंगों को सिगरेट से जला दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कल्याणपुर की है। यहां रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति ने उसे प्रताड़ित किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि चार साल पहले नवाबगंज ख्योरा निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। उसने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद किसी अन्य महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो पति के मोबाइल पर देखी। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो पति ने प्रेमिका से शादी करने की बात कही। 

पत्नी ने लगाए ये आरोप 
पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति उसे छोड़कर प्रेमिका से शादी करने की बात कहता है। उसने ये भी आरोप लगाया कि पति ने शराब के नशे में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। विरोध करने पर सिगरेट से उसके नाजुक अंगों को जला दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights