मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे आज क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं व अधिकारियों द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज की आपत्तिजनक एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान क्रांति सेना के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आज हमने कप्तान को एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें एक दधेडू ग्राम का तथाकथित पत्रकार है जिसने पिछले दिनों हिंदू समाज को ठेस पहुंचाने वाली एक पोस्ट शेयर की थी एवं बाबा बागेश्वर धाम की बड़ी ही अश्लील पोस्ट बनाकर व एडिट करके और फर्जी तरीके से बनाकर उसको शेयर किया था।जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।

इस दौरान क्रांति सेना द्वारा उन होटलों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की जो हाईवे पर हिंदू नाम से खोले गए हैं। क्रांति सेना के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि हाईवे पर कुछ होटल ऐसे हैं जो मुस्लिम होते हुए भी उन्होंने हिंदू नाम रखे हुए हैं तो ऐसे होटलों की जांच करा कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराएं। इन मामलों पर जांच करने की बात कही है एवं ऐसे सभी होटलों को बंद कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights