नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली कंपनी में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धुएं के गुबार में तब्दील हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से कई लोग आग की लपटों के बीच फंस गए। घायल हो गये है। दमकल की 25 से ज्यादा गाडियां आग को बुझाने में लगी है।

आग लगने के बाद धुए का गुबार कई किलो मीटर दूर से देखा गया। ‘बी-40 कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ नाम की कंपनी में आग लगी है। 12 मार्च को सुबह करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। यह तीन मंजिला इमारत है। इस कंपनी में बिजली के मीटर बनाने का काम किया जाता है।

चश्मदीद बसंत झा ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, नाइट शिफ्ट के कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में करीब एक दर्जन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल प्राथमिकता आग को बुझाने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसकी जांच पुलिस और फायर विभाग द्वारा की जाएगी।

जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 25 यूनिट्स को काम पर लगाया गया है। दमकल कर्मी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights