देवबन्द(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर की देवबंद थानां पुलिस ने फर्जी पुलिस आरक्षी की वर्दी के साथ एक निलम्बित पीआरडी जवान को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा देवबंद थानां प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक फर्जी पुलिस आरक्षी वर्दी के साथ निलम्बित पीआरडी अभियुक्त सुखपाल सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम बहेडी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को पिलर नम्बर 10 कस्बा व थाना देवबन्द से गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना देवबन्द पर बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
👉पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि मै पीआरडी मुजफ्फरनगर में तैनात हूँ और निलम्बित चल रहा हूँ तथा ये मोहर जो मुझ से बरामद हुयी है उन से में आवेदन करने वाले बच्चो के कागजात आदि प्रमाणित करता हूँ और विकास भवन मुजफ्फरनगर कार्यालय में आने जाने में कभी-कभी अपनी पीआरडी की वर्दी एवं यू0पी0पी0 के बैज लगाकर चला जाता हूँ और अपने कार्य करा लेता हूँ इसलिए वर्दी अपनी गाडी में रखता हूँ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः–

1:उ0नि0 रविन्द्र कसाना थाना देवबन्द सहारनपुर ।
2.है०का0 राहुल कुमार थाना देवबन्द सहारनपुर ।
3.का0 सुभाष थाना देवबन्द सहारनपुर ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights