देश में एक बार फिर से निर्भया जैसी हैवानियत को अंजाम दिया गया। ओडिशा के गंजाम जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद मानवता की सारी हदें पार करते हुए पाशविक कृत्य किया गया है। दुष्कर्म करने के बाद गांजा का धंधा करने वाले बदमाशों ने महिला के निजी अंग में शराब की बोतल ही घुसा दी। यह घटना बुधवार को कविसूर्यनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घटी। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार खइरापल्ली गांव के पास से महिला को चार लोग पहाड़ी पर खींच ले गए। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की गई। इतना ही नहीं महिला के निजी अंग में शराब की बोतल घुसा दी। गुरुवार की सुबह गांव की झील के पास महिला गंभीर हालत में पड़ी दिखी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस जांच के अनुसार, गांजा धंधेबाजों के बीच विवाद के कारण महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया।  सूत्रों के अनुसार पोलसरा नामक इलाके की रहने वाली महिला कई साल से गांजे के धंधे से जुड़ी है। कुछ महीने पहले धंधे को लेकर उसका एक खास समूह से विवाद हो गया था। इसके बाद महिला ने पुलिस के हाथों गांजा तस्करी के मामले में कुछ युवकों को पकड़वा दिया।

जमानत पर बाहर आने के बाद युवक महिला से बदला लेने की फिराक में थे। उन्होंने धंधे में बकाया वसूलने के लिए महिला को फोन किया। महिला अपने एक पुरुष साथी के साथ बाइक से आई। वहां चार युवकों ने दोनों की पिटाई की, इसके बाद पुरुष साथी को भगा दिया और महिला को पहाड़ी पर ले जाकर वहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights