उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मतपत्र से मतदान की वकालत की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान मतपत्र से होने चाहिए। सोमवार को यहां ग्रेटर नोएडा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारत में विकसित देशों की तरह मत पत्र से मतदान की परंपरा को शुरू होनी चाहिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वह राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सपा के गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के भतीजे का विवाह दो दिन पहले संपन्न हुआ था। इसी के मद्देनजर यादव सोमवार को वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी और अन्य की सभी पांच याचिकाओं पर मंगलवार को यानी आज फैसला सुनाएगा। ये याचिकाएं वाराणसी की एक अदालत में लंबित एक दीवानी वाद की पोषणीयता को चुनौती देते हुए दायर की गई हैं। याचिका में वाराणसी की अदालत के 8 अप्रैल 2021 के उस निर्देश को भी चुनौती दी गई है जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद का समग्र सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights