महराजगंज जिले की सिंदुरिया थाना पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहनवाज (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना आठ फरवरी की है तथा नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर शाहनवाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार व अपहरण की धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights