सहारनपुर(मनीष अग्रवाल) ।

थाना नागल पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से लापता युवक सकुशल बरामद परिजनों व ग्रामीणों ने थाना प्रभारी का किया भव्य स्वागत, पुलिस कार्यशैली की हो रही सराहना । अवगत कराना है कि ग्राम पहाड़पुर निवासी हारुन पुत्र अय्यूब (उम्र 32 वर्ष, बौद्धिक रूप से कमजोर) दिनांक 03.01.2026 को उर्ली, जिला पुणे से अपने घर ग्राम पहाड़पुर, थाना नागल लौटने हेतु ट्रेन से रवाना हुए थे। दिनांक 04.01.2026 को उन्होंने रेलवे निजामुद्दीन स्टेशन, दिल्ली पहुँचने की सूचना फोन पर अपनी पत्नी को दी, जिसके उपरांत वह अचानक लापता हो गए। परिजनों द्वारा दिल्ली जाकर गुमशुदगी दर्ज कराने का भरसक प्रयास किया गया, किंतु किसी कारणवश रिपोर्ट दर्ज न हो पाने से अत्यंत चिंतित एवं व्यथित होकर पुनः थाना नागल पहुँचे। परिजनों की व्यथा को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी नागल द्वारा तत्क्षण कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस की त्वरित व सटीक कार्रवाई के फलस्वरूप दिनांक 12.01.2026 की सायं गुमशुदा हारुन को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। हारुन की सुरक्षित वापसी से परिवारजनों व ग्रामवासियों में अत्यधिक खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी नागल का स्वागत कर पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं कार्यकुशलता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है। यह कार्यवाही नागल पुलिस की मानवता, प्रतिबद्धता और नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights