सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता के साथ सभी व्यापारियों ने सहारनपुर के नवनियुक्त एसपी सिटी व्योम बिंदल से शिष्टाचार भेंट की। समस्त इंडस्ट्री मालिकों की और से लघु उद्योग भारती का मोमेंट्स देकर स्वागत किया गया और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा की गई । मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता के नेतृत्व में मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। पुलिस लाइन स्थित एसपी सिटी कार्यालय में सभी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने नवागत एसपी सिटी व्योम बिंदल को गुलदस्ता भेंटकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारी लघु उधोग टीम हर त्योहार व शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करते है। नवागत एसपी सिटी व्योम बिंदल ने भी कहा कि जिस तरह आप सबका का सहयोग पुलिस प्रशासन के साथ हमेशा रहा है आगे भी ऐसे ही मिलता रहेगा। इस दौरान लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल महमंत्री राजीव चानना शौर्य जैन संरक्षक दिनेश माहेश्वरी प्रभारी दुष्यंत सैनी सुशिल भरद्वाज आशीष भारद्वाज व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
