उत्तर प्रदेश के इटावा में नई पिकअप गाड़ी का पूजन करने पहुंचे वाहन स्वामी ने नारियल की जगह भीख मांग रहे व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य महिला भी घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप बच गया। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप लोडर के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की बात की जा रही है।

एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिकअप लोडर की टक्कर से एक भिखारी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला घायल है।‌ जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights