दौराला थाने के सामने रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सहारनपुर बेटे की शादी की तारीख पक्की कर लौट रहे एक परिवार की कार में पीछे से आ रहे चीनी से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक 100 मीटर तक कार को घसीटता ले गया और दोनों वाहन हाईवे की दूसरी साइड पहुंच गए। गनीमत रही कि उस दौरान दूसरी साइड से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था।
ट्रक चालक रूगबाज तहसील जटमासी बिनौवा भरतपुर निवासी अजय सिंह टिकौला चीनी मिल से चीनी लेकर राजस्थान जा रहा था। चालक ट्रक में अधिक भार होने के चलते ट्रक एक दम नहीं रुक सका, ट्रक 100 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया और दोनों वाहन डिवाइडर को पार कर हाईवे की दूसरी साइड में पहुंच गए।
