उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पेड़ से लटकी मिलीं सहेलियों की आत्महत्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने अब इस मामले छानबीन के बाद कार्रवाई करते हुए दो लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस (धारा 108) दर्ज किया है।  दोनों मृत सहेलियों  के पिताओं की ओर से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के ही 2 लड़कों दीपक और पवन के खिलाफ FIR दर्ज की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिता की शिकायत के अनुसार, फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के निवासी दीपक और कायमगंज के भगवतीपुर गांव के निवासी पवन से लड़कियों की बात होती थी। जब पुलिस ने लड़कियों के शवों को नीचे उतारा था तो उन्हें इस दौरान छोटी लड़की के कपड़ों से जो सिम बरामद हुआ था वह आरोपी दीपक का ही था। इस सिम के जरिए ही दीपक और पवन से लड़कियां बात किया करती थीं।मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टर के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम कराया था। सिंह के अनुसार, इन लड़कियों की मौत फांसी लगाने से हुई है और उनके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए, स्लाइड बनाई गई है जिसे जांच के लिए भेजा गया था।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेल खाती है। उनके अनुसार, इन लड़कियों ने खुदकुशी की है और उनके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस अब उन कारणों का पता लगा रही है जिनके चलते ये लड़कियां यह कड़ा कदम उठाने को बाध्य हुईं। पुलिस के मुताबिक, ये लड़कियां पक्की सहेली थीं और पड़ोस में रहती थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights