बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर मोहल्ले में बुधवार को दिन-दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने छात्र वरूण कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मुफ्फसिल थाना के अमीरगंज मोहल्ला निवासी राकेश कुमार का पुत्र वरूण कुमार बुधवार को शहर के धरमपुर मे अपने दोस्त से मिलने गया था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी छात्र को समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
इधर, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस घटना में शामिल अपराधकर्मियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
