भारत में रविवार को एक दिन में covid-19 के 10,112 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 67,806 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में covid-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ (4,48,91,989) हो गई है। संक्रमण से 29 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,329 हो गई है। इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए सात और मामले भी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 7.03 फीसदी रही और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.43 प्रतिशत दर्ज की गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। covid-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,92,854 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी covid-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights