भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 7,633 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,34,859 हो गई। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 61,233 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह 8 बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से दिल्ली में चार और हरियाणा, कर्नाटक तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गई।

वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में चार नाम और जोड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 61,233 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है।

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,42,42,474 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि covid-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक covid-19  रोधी टीकों की 220,66,27,271 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights