देवबंद पुलिस की आज सवेरे गो तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गो तस्कर घायल हो गया जबकि उसके कई साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से गोमांस काटने के उपकरण, तमंचा आदि बरामद किए हैं। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

थाना देवबंद पुलिस की दिन निकलते ही खेत में गो तस्करी कर रहे गोकशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गोकश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि कई मौके से फरार हो गए। थाना देवबंद इंस्पेक्टर सुबे सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम बनेड़ा के जंगल में कुछ गोकश गोकशी कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही थाना देवबंद इंस्पेक्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए ईख के खेत को घेर लिया। पुलिस द्वारा घेरने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोकश मुजीब पुत्र जियाउल निवासी फुलास थाना देवबंद गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया गया है। साथ ही पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोमांश, गौकशी के उपकरण, तमंचा जिंदा एवं खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल गोकश के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताये जा रहे हैं। इंस्पेक्टर सूबे सिंह लगातार गोकशी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights