उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जहां दुनिया में अशांति, अस्थिरता और संघर्ष देखा जा रहा है, वहीं भारत स्थिर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। यहां पांडेहाटा में श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति द्वारा आयोजित ‘भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा’ के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार तभी खुशी लाते हैं जब शांति और सद्भाव से मनाया जाए।

उन्होंने कहा, ”आज दुनिया के कई हिस्सों में उथल-पुथल, अशांति और अराजकता है। लेकिन हर भारतीय को गर्व हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और दुनिया के सामने ‘न्यू इंडिया’ का दृष्टिकोण पेश कर रहा है।” आदित्यनाथ की ये टिप्पणी पश्चिम एशिया में हालिया संघर्ष के बाद बढ़े हुए वैश्विक तनाव की पृष्ठभूमि में आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘न्यू इंडिया’ समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर और उत्सव दोनों प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से सम्मान पूर्वक होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि होलिका दहन इस तरीके से किया जाना चाहिए कि इससे किसी को असुविधा न हो या किसी की संपत्ति को नुकसान न हो।

उन्होंने कहा, ”होली के गीत त्योहार की सच्ची भावना के अनुरूप गाए जाने चाहिए। इसमें कोई अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। जब भी गानों में अश्लीलता आती है, तो यह हमारे त्योहारों के महत्व को कम कर देता है।” आदित्यनाथ ने कहा कि होली के दौरान केवल रंग और गुलाल का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ”किसी के चेहरे पर जबरन रंग न लगाएं। किसी को भी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।” वर्ष 2014 से पहले की अवधि का जिक्र करते हुए, आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले अक्सर कर्फ्यू और तनाव होता था। उन्होंने कहा, ”आज कोई कर्फ्यू नहीं है, कोई दंगा नहीं है। सुरक्षा और विश्वास का माहौल है।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights