पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए मजदूर के घर में मातम छाया है। मृतक पुलवामा जिले के तुमची नौपोरा में ईंट भट्टे पर नौकरी करता थे। दिवाली में घर आने की तैयारी कर रहे थे। घर वालों को भी उनका इंतजार था। बच्चों में भी विशेष उत्साह था कि पापा उनके लिए जम्मू कश्मीर से कुछ लेकर आएंगे। लेकिन दिवाली के पहले हुई आतंकी घटना से परिवार वालों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी एक दूसरे से लिपटकर बिलख रहे हैं।
कुसुमा ने बताया कि उनके पति पिछले 15 वर्षों से पुलवामा में काम कर रहे थे। दिवाली की तैयारी चल रही थी। पति दिवाली में घर आने वाले थे। लेकिन अब सब कुछ लुट गया। बच्चे भी पापा का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका शव आ रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर ढांढस बंधाने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो रो का बुरा हाल है।
