दिवाली के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। तीसरे दिन भी सोने का भाव नीचे गया और पिछले तीन दिनों में 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम ₹290 तक सस्ता हुआ है। वहीं, धनतेरस पर 18 अक्टूबर को भी 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम ₹1,910 कम हुआ था। आज दिल्ली में 24 कैरट सोना ₹10 घटकर ₹1,30,720 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोना ₹10 कम होकर ₹1,19,840 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। 

चांदी के भाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद आज दिल्ली में चांदी के भाव थोड़े कम हुए हैं। एक दिन पहले यह ₹8,000 प्रति किलो घट चुकी थी, वहीं आज इसमें और ₹100 की नरमी देखी गई है। इस समय दिल्ली में चांदी ₹1,63,900 प्रति किलो के भाव में मिल रही है। देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव कायम है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹1,81,900 प्रति किलो बिक रही है।

दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है गोल्ड रेट

दिल्ली: 24 कैरट ₹1,30,720, 22 कैरट ₹1,19,840

मुंबई: 24 कैरट ₹1,30,570, 22 कैरट ₹1,19,690

कोलकाता: 24 कैरट ₹1,30,570, 22 कैरट ₹1,19,690

चेन्नई: 24 कैरट ₹1,30,920, 22 कैरट ₹1,20,010

बेंगलुरु और हैदराबाद: 24 कैरट ₹1,30,570, 22 कैरट ₹1,19,690

लखनऊ और पटना: 24 कैरट ₹1,30,720/₹1,30,620, 22 कैरट ₹1,19,840/₹1,19,740

जयपुर और अहमदाबाद: 24 कैरट ₹1,30,720/₹1,30,620, 22 कैरट ₹1,19,840/₹1,19,740

सोने की कीमतों में गिरावट की वजह

All India Gems & Jewellery Domestic Council (GJC) के पूर्व चेयरमैन और संस्थापक सदस्य अनंत पद्मनाभन ने बताया कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती हैं। उनके मुताबिक, वैश्विक और घरेलू बाजारों में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, खासकर चीन और जापान में मजबूत मांग के चलते सोने की कीमतों में तेज़ी देखने को मिल सकती है। अगर चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता सफल नहीं होती और रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहता है, तो सोने का भाव ₹1.50 लाख प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं, शॉर्ट टर्म में कुछ गिरावट आ सकती है और कीमत अस्थायी रूप से ₹1.15 लाख तक गिर सकती है। वर्तमान में मुनाफावसूली के कारण सोने के दाम थोड़े नरम दिखाई दे रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights