नयी दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के स्टीकर लगे निजी वाहनों से अनेक विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पैसा और शराब बांट रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार के आरोप पर आप की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, ‘‘आप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली निजी गाड़ियों से कई इलाकों में जा रहे हैं। इन गाड़ियों पर दिल्ली सरकार के स्टीकर लगे हैं।’’

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस से इस बाबत शिकायत कर दी गई है और उनके प्रतिद्वंद्वी आप प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर प्रवेश वर्मा के खिलाफ आप की ओर से पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights