राजधानी दिल्ली में चोरों की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। दिल्ली के जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में चोरो ने छत तोड़ कर  करोड़ों की गहनों पर अपना हाथ साफ कर डाला। शोरूम मालिकों के मुताबिक, दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी गायब है। उन्होंने बताया कि वह रविवार को दुकान बंद करके गए थे तब तक कुछ भी संदिग्ध घटना नहीं हुई। वहीं,  शोरूम की सोमवार को छुट्टी रखी जाती है और  मंगलवार की सुबह जब हम शोरूम खोलने आए तो सभी हक्के-बक्के रह गए।  शोरूम की दीवार में स्ट्रॉन्ग रूम के पास बड़ा छेद दिखाई दिया।

अनुमान है कि छत और दीवार में छेद करने के बाद चोर अंदर दुकान के घुसे और करीबन 20 से 25 करोड़ तक के जेवरात पर अपना हाथ साफ कर गए। जंगपुरा के शोरूम के मालिक उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी।

दरअसल जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें है और इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां भी है जिसके सहारे चोर दुकान में घुसने के लिए आए।  कटी हुई छत की वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोरों ने कैसे बड़ी होशियारी से इस वारदात को अंजाम दिया।   हालांकि इस घटना में अबतक चोरों का सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights