नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 75 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights