राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में जारी उमस भरे मौसम के बीच बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

उसने बताया कि राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के सात दिवसीय अनुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एक जुलाई तक बारिश का मौसम बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उसने बताया कि इस महीने के अंत तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights