दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में बम की धमकी को लेकर एक ईमेल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर बम निरोधक टीमों के साथ अधिकारी पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया गया। हालांकि अब तक किसी तरह के विस्फोटक की बरामदगी नहीं हुई है। सर्च अभियान में जुटी टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक रविवार को बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। बयान में कहा गया कि मौके पर स्थानीय पुलिस, बम निरोधक टीमें (बीडीटी) अस्पताल में हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

दिल्ली फायर सर्विस ने एक बयान में कहा कि बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला, तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights