आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली के जाट समुदाय के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जाट समुदाय को कई बार वादे किए गए, लेकिन उन्हें आज तक केंद्र की ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) सूची में नहीं डाला गया। इस वजह से जाट समुदाय के लोग शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी लिस्ट में डालने का अनुरोध किया है।
केजरीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी के अंतर्गत तो रखा गया है, लेकिन केंद्र की सूची में उनका नाम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कई बार वादा किया था कि दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी सूची में डाला जाएगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों से दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी आरक्षण देने के नाम पर धोखा दिया है।”

उन्होंने बताया कि जब दिल्ली के जाट समुदाय के लोग दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने जाते हैं, तो उन्हें ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलता। जबकि राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से आने वाले जाट समुदाय को ओबीसी आरक्षण मिल रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस मामले में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी में डालने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मामले में संघर्ष करना पड़ा तो वे इसे जारी रखेंगे, ताकि दिल्ली के जाट समुदाय को उनका हक मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights