सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। गोल कोठी जैन धर्मशाला चिलकाना रोड पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश इकाई ने सहारनपुर जिले में अपनी गतिविधियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला परिषद और जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर लिया है। यह गठन सहारनपुर में आयोजित एक विशेष बैठक में हुआ, जिसमें संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। यह नवगठित इकाई जिले में स्काउटिंग और गाइडिंग की भावना को बढ़ावा देने, युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एसोसिएशन का लक्ष्य छात्रों और युवा स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक पहलों से जोड़ना है। नवगठित जिला परिषद और जिला कार्यकारिणी में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:जिला मुख्य संरक्षक: प्रोफेसर डॉ ए के गुप्ता सचिव ओलम्पिक संघ जिला मुख्य आयुक्त राजेश जैन चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स व सहारनपुर जैन समाज अध्यक्ष सहारनपुर मंडल आयुक्त (गाइड) श्रीमती सुषमा बजाज जिला आयुक्त अशोक सक्सेना ( स्काउट ) निवर्तमान सीनियर आफिसर सेल टैक्स
जिला आयुक्त गाइड श्रीमती रश्मि वरिष्ठ समाज सेविका जिला आयुक्त ( रोवर ) डॉ डैनी सक्सेना शिक्षविद जिला काउंसिल परिषद कमेटी अध्यक्ष मयंक चौधरी उपाध्यक्ष पंकज गर्ग, प्रेरणा चौधरी, विकाश सैनी, सरफराज खान, डॉ मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, सहसचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुजाहिद खान, पारुल जैन, राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सरिता प्रजापति मुख्य सदस्य विष्णु चाहर, मोहम्मद शाकिर, अनन्या अग्रवाल, अनन्या कटारिया को सर्व सहमति से चुना गय कार्यकारिणी सदस्य: जिला कार्यकारिणी कमेटी में मुख्य संरक्षक डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य आयुक्त राजेश कुमार जैन,चेयरमैन कृषणचंद सैनी, जिला आयुक्त स्काउट अशोक सक्सेना, नगर आयुक्त स्काउट मोहम्मद मुस्तकीम, जिला आयुक्त गाइड रश्मि टेरेंस, मुख्य कार्यालय आयुक्त रोवर डेनी सक्सेना,मुख्य कार्यालय आयुक्त रेंजर अन्नु बजाज, जिला आयुक्त रोवर हैदर अली गुर्जर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अमित कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, नूरिन जहां, मुख्य कार्यालय आयुक्त स्काउट एडवोकेट अमजद अली खान, मुख्य कार्यालय आयुक्त गाइड खतीजा तौकीर, सोशल मीडिया आयुक्त साजिद अली, कानूनी सलाहकार आयुक्त एडवोकेट अफनान ख्वाजा, सहारनपुर तहसील आयुक्त मशहूर अली, देवबंद तहसील आयुक्त हरदीप सिंह, बेहट तहसील आयुक्त ऋषिपाल सिंह, नकुड तहसील आयुक्त दिनेश गुप्ता, जिला सह-प्रशिक्षण प्रशिक्षक आयुक्त कब गय्युर आलम, जिला सह-प्रशिक्षण प्रशिक्षक आयुक्त बुलबुल तंजीम फातिमा, जिला सह-प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट महताब अली, नगर आयुक्त कब अरुण कुमार मित्तल,जिला हेड क्वार्टर मास्टर गौरव सिंह को सर्वसहमति से चुना गया इस अवसर पर, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिले में स्काउटिंग और गाइडिंग आंदोलन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेंगे। एसोसिएशन के राज्य सचिव उत्तर प्रदेश डॉ मनोज सिंधी व वीडिओ कॉन्फ्रेंन्स के द्वारा राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त अनिल प्रथम आई पी एस निवर्तमान डी जी पी गुजरात पुलिस ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह नई इकाई सहारनपुर में युवाओं के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
