दक्कन में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के बाद अब बीजेपी ने केरल और तमिलनाडु जीत लिया है। केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश गोपी जीत गए है। उन्होंने भाकपा के वीएस सुनील कुमार को करारी शिकस्त दी है। इस प्रकार दक्षिणी राज्यें में पहली बार कमल खिला है। एक समय ऐसा था जब​ सुरेश ने सुनील पर 60 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली थी। उनकी जीत के साथ ही उनके घर और बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है।

त्रिशूर में सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन तीसरे स्थान पर हैं। वो गोपी और सुनील कुमार से पीछे हैं। मुरलीधरन 2019 में वडकारा से कांग्रेस सांसद चुने गए थे, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले उन्हें त्रिशूर भेज दिया गया था। मुरलीधरन की बहन और पूर्व कांग्रेस नेता पद्मजा वेणुगोपाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं और अपने भाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रचार किया।
राज्य की राजधानी में लोकप्रिय अभिनेता के आवास पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की राजनीति को हमेशा के लिए बदल दिया है। जावड़ेकर ने कहा कि 75 सालों तक केरल ने द्विध्रुवीय राजनीति देखी है, लेकिन पीएम मोदी ने इसे हमेशा के लिए बदल दिया है। हम त्रिशूर जीत चुके और और तिरुवनंतपुरम भी जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights