उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा जहां पर एक ने व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गंगा बाबा मोड़ के समीप अनियंत्रित कार शीशम के पेड़ से टकरा गई। कार में एक ही परिवार के 7 लोगों  सवार थे  जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे की है। रसूलाबाद के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी कृष्ण बिहारी (60) परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर जा रहे थे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में सवार कृष्ण बिहारी (60), नीरज चतुर्वेदी (40) पुत्र कृष्ण बिहारी, ऋषभ (12) पुत्र नीरज को मृत अवस्था में बाहर निकाला।

कार में सवार  मधुदेवी (60) पत्नी कृष्ण बिहारी, अर्चना (40) पत्नी नीरज चतुर्वेदी, ऋषि (8) पुत्र नीरज, योगेश (40) पुत्र रामस्वरूप को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां मधू की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights