लोकसभा चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर में माहोल गर्मा गया है। यहां एक टीवी डिबेट कार्यक्रम के दौरान त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी और भाजपा नेताओं के बीच तनातनी के बाद हंगामा हो गया था। इसके बाद टीवी डिबेट बंद करनी पड़ी थी। इतना ही नहीं इस मामले में रात होने तक एक नया मोड़ तब आ गया था जब भाजपा नेता की ने मांगेराम त्यागी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन अब इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।
अब इस मामले में मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर मांगेराम त्यागी पक्ष आरोप लगा रहा है और कह रहा है कि यह पूरा मामला एक साजिश है जिसके पीछे कपिल देव अग्रवाल का हाथ है। अगर हम पूरे मामले को समझें तो मुजफ्फरनगर में शिव चौक के पास तुलसी पार्क है। इसी पार्क में एक डिबेट कार्यक्रम चल रहा था। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता यहां मौजूद थे। सभी अपना-अपना पक्ष रख रहे थे। इसी दौरान मांगेराम त्यागी और भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सागर के बीच कहा- सुनी हो गई।
दरअसल, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि मांगेराम त्यागी किसी राजनीतिक दल से नहीं हैं। इसलिए उन्हें इस डिबेट में क्यों बुलाया गया है ? उन्होंने मांगेराम त्यागी का विरोध किया और जाने के लिए कहा तो यहां खीचा-तानी हो गई। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि टीवी डिबेट को बीच में ही रोकना पड़ गया। इसके बाद अजय सागर ने मांगेराम त्यागी के खिलाफ एक तहरीर पुलिस को दे दी। जिसमें अपमानजनक शब्द कहने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई के बाद से त्यागी समाज में रोस है और अब लोग एकजुट होकर इसका विरोध कर रहे हैं। इसके पीछे भाजपा नेता कपिल देव को होना बताया जा रहा है। ऐसे में साफ है कि मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव से पहले ही माहोल गरमाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights